फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बाहर निकले पेट से हैं परेशान तो करें इन योगासनों का अभ्यास

Sat, 22 Jul 2023 11:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पेट की चर्बी कम करने के लिए योग - फोटो : istock
Yoga Asanas To Reduce Belly Fat : बाहर निकला पेट कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लटके हुए पेट के कारण देखने में लुक तो खराब लगता ही है, कपड़ों को लेकर भी असहजता महसूस होती है। लोग खानपान से लेकर जिम में पसीना बहाने तक कई तरह के उपायों से पेट की चर्बी घटाने का प्रयास करते हैं, हालांकि ये प्रक्रिया आसान नहीं है।

अधिकतर लोग ऐसे उपाय तलाशते हैं, जिसमें कम मेहनत के जल्दी बैली फैट को कम किया जा सके, लेकिन ऐसे उपाय सेहत पर भी असर डाल सकते हैं। योगासन पेट की चर्बी कम करने का बेहतरीन विकल्प है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ योगासनों के अभ्यास से लटके हुए पेट को घटा कर इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। आइए जानते हैं पेट की चर्बी कम करने के लिए कारगर योगासन।
विज्ञापन

2 of 5
प्लैंक पोज - फोटो : istock
प्लैंक पोज

इस आसन को फलकासन कहते हैं। प्लैंक पोज के अभ्यास से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। प्लैंक योगासन के अभ्यास करने कैलोरी बर्न होती है और कोर स्ट्रेंथ, शरीर में लचीलापन व मेटाबाॅलिज्म में सुधार होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्लैंक पोज - फोटो : istock
प्लैंक योगासन करने का तरीका

इस आसन के अभ्यास के लिए उत्तानासन की स्थिति में आते हुए दाएं और बाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाएं। हथेलियों पर शरीर को उठाते हुए पंजों पर पूरा भार दें। शरीर को सीधा रखते हुए करीब 40 से 60 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। बाद में घुटनों को मोड़ते हुए जमीन पर रख दें और कुछ देर आराम करें। 

4 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन

पेट की चर्बी कम करने या वजन घटाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास किया जा सकता है। इस आसन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे पेट के आसपास की चर्बी आसानी से कम होती है। सर्वाइकल की शिकायत व रीढ़ की हड्डी की समस्या में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhujangasana - फोटो : social media
भुजंगासन करने का तरीका

पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए गहरी सांस लें और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। करीब 10 से 20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहते हुए बाद में सामान्य पोजीशन में आ जाएं।
----------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें