नौकासन के फायदे
- फोटो : istock
नौकासन योग की बनाएं आदत
नौकासन योग के अभ्यास से पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने और पाचन में सुधार करने में लाभ मिलता है। पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के साथ यह अभ्यास पेट के अंगों की कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए भी अच्छा विकल्प है। योग विशेषज्ञ बताते हैं, नियमित रूप से नौकासन योग का अभ्यास करने वाले लोगों में पीठ के निचले हिस्से में दर्द, पैरों में दर्द और रक्त परिसंचरण से संबंधित समस्याओं का जोखिम काफी कम होता है। नौकासन योग का अभ्यास बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के व्यक्ति करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।