शरीर के बेहतर फिटनेस के लिए हर उम्र के लोगों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि हफ्ते में 150 मिनट तक के व्यायाम की आदत बनाकर कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि समय की कमी के कारण अक्सर लोगों के लिए रोजाना जिम जा पाना काफी कठिन टास्क होता है, ऐसे लोगों को घर पर रहकर ही योग के अभ्यास की सलाह दी जाती है। योग कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करके शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने का सबसे कारगर साधन हो सकता है।
शोध से पता चला है कि योग, वजन घटाने से लेकर पीरियड्स के दर्द को कम करने, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और सुचारू पाचन सुनिश्चित करने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही, योग पोज़ करने के लिए आपको वास्तव में विशेष वर्कआउट गियर या बहुत अधिक स्थान की आवश्यकता भी नहीं होती है।
योग विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या में कुछ आसान से अभ्यास को शामिल करके ओवरऑल फिटनेस को बेहतर किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ अभ्यासों के बारे में जानते हैं जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं। सभी लोगों को इनके नियमित अभ्यास की आदत बनानी चाहिए।