पश्चिमोत्तानासन योग करने के लाभ
- फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तानासन योग की बनाएं आदत
पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए सहायक मानी जाती है। यह रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने के साथ पीठ-कमर के दर्द को कम करने और तनाव से राहत देकर मस्तिष्क को शांत बनाए रखने में कारगर है।
पश्चिमोत्तानासन योग की आदत आपकी ध्यान और एकाग्रता में सुधार करने के साथ मस्तिष्क के कई प्रकार के विकारों को दूर करने और आंतरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी सहायक मानी जाती है। नियमित इस योगाभ्यास की आदत जरूर बनाएं।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।