फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: नींद की समस्या से हैं परेशान, तो रात में सोने से पहले करें ये चार योगासन

Wed, 22 Feb 2023 11:50 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अच्छी नींद के लिए योग - फोटो : iStock
आधुनिक युग में लोगों को लिए समय पर सोना और जगना मुश्किल हो गया है। अधिकतर लोगों की ये समस्या होती है कि दिनभर काम के बाद थके होने के बाद भी उन्हें रात में नींद नहीं आती और सोने में रोज रात को देर हो जाती है। लगभग युवाओं से लेकर बड़ी उम्र के लोगों के बीच ये समस्या आम हो गई है। नींद आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। ऐसे में अगर आप एक अच्छी नींद नहीं लेते तो शरीर और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लोग नींद  के लिए दवाएं तक खाते हैं। इस तरह की दवाओं से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। आपकी लाइफस्टाइल में टाइम टेबल बिगड़ने से नींद की समस्या हो सकती है। नींद की समस्या से अगर आप भी परेशान हैं और दिन भर के काम के बाद भी रात में सो नहीं पाते हैं तो योगासन करें। सोने से पहले मात्र 15 मिनट आप योगासन करके नींद की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपके दिमाग के स्लीपिंग हार्मोन भी बढ़ जाते हैं। ये हैं अच्छी नींद के लिए रात में सोने से पहले किए जाने वाले योगासन।

 
विज्ञापन

2 of 5
बालासन - फोटो : Pixabay
बालासन

इस आसन से आपका दिमाग शांत होता है। इसे करने के लिए मैट पर वज्रासन पोज में बैठ जाएं। सांस को अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के ऊपर ले जाएं। अब सांस बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। इस दौरान हथेलियों और सिर को जमीन पर टिका लें। फिर सांस अंदर लेते और छोड़ते हुए उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
shavasana - फोटो : Pixabay
शवासन 

इस आसन से आपकी तंत्रिका तंत्र शांत होती है और सभी थकी हुई मांसपेशियों व कंधों को आराम मिलता है। शवासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक फीट की दूरी पर फैला लें। अब पैरों के पंजे की तरफ शरीर को ढीला छोड़ते हुए आराम से सांस लें और पूरा शरीर ढीला छोड़ दें। 

4 of 5
उत्तानासन  - फोटो : istock
उत्तानासन 

अस आसन को नियमित करने से आपको जल्द नींद पर फर्क दिखने लगेगा। उत्तानासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाते हुए सांस छोड़ें और फिर हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। इस दौरान पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शलभासन - फोटो : istock
शलभासन

इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट कर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। अब दोनों पैर की एड़ियों को आपस में जोड़करपंजे को सीधे रखें। धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें। गहरी सांस लें इसी अवस्था में कुछ देर रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें