पेट की चर्बी यानी बेली फैट आपके पूरे लुक को खराब कर देती है। इसके साथ ही सेहत के लिए भी नुकसानदायक होती है। लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। डाइटिंग से लेकर जिम में पसीना बहाने तक कई तरह के उपायों को अपनाकर अक्सर लोग पेट की चर्बी को कम करने का प्रयास करते हैं लेकिन यह प्रक्रिया इतनी आसान नहीं होती। ऐसे में लोग वह उपाय तलाशते हैं जिसमें अधिक मेहनत किए बिना जल्दी बेली फैट को कम किया जा सके, साथ ही सेहत पर भी कोई बुरा प्रभाव न पड़े। इसके लिए योगासन बेहतर विकल्प है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ आसान और खास योगासन के नियमित अभ्यास से बेली फैट की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इन योगासन को करने से पेट की चर्बी तो कम होती ही है, साथ ही कब्ज, सूजन, अपच जैसी पेट संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। चलिए जानते हैं पेट की चर्बी कम करने वाले लाभकारी योगासन के बारे में।