ठंड के मौसम में सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है, तापमान गिरने के कारण कई प्रकार की दिक्कतों के ट्रिगर होने का जोखिम रहता है। इस मौसम में अस्थमा और सांस की समस्याओं से परेशान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अस्थमा के मरीजों के लिए सर्दी का मौसम मुश्किल समय वाला हो सकता है। ठंडी, शुष्क हवा और मौसम में अचानक बदलाव आपके वायुमार्ग के लिए समस्याओं को बढ़ा देती है, जिससे अधिक बलगम पैदा हो सकता हैं। जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा जैसी सांस की बीमारियां हैं उनको और भी अलर्ट रहना चाहिए।
डॉक्टर कहते हैं, अस्थमा ट्रिगर होने पर सांस लेने में कठिनाई महसूस होने लगती है, ऐसे में इसकी दवाइयों और ट्रिगर होने से बचाने वाले उपाय करते रहना बहुत आवश्यक है। दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों को शामिल करके अस्थमा और सांस की अन्य जटिलताओं को कम किया जा सकता है।
सभी लोगों को दिनचर्या में योगाभ्यासों को जरूर शामिल करना चाहिए, ये आपको गंभीर जटिलताओं से बचाने में मददगार होंगी।