तेजी से दौड़ती भागती इस जिंदगी में ज्यादातर लोगों के लिए नियमित रूप से व्यायाम के लिए समय निकाल पाना काफी कठिन होता है। वहीं व्यायाम की कमी और दिनभर ऑफिस में बैठे रहने की आदत, सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के जोखिम को बढ़ाने वाली मानी जाती है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। व्यायाम के लिए समय न निकाल पाने और इस तरह के स्वास्थ्य जोखिमों से बचे रहने के लिए दिनचर्या में कुछ योगासनों के शामिल करना आपके लिए मददगार हो सकती है। योगासनों को कम समय में आसानी से करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
योग विशेषज्ञ बताते हैं, कुछ आसान से योगासनों को 15-20 मिनट के समय में घर पर रहकर किया जा सकता है। ये अभ्यास शारीरिक निष्क्रियता के जोखिम को कम करने के साथ शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।
शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए योगासनों को विशेषज्ञ काफी लाभकारी मानते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो समय की कमी के कारण व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए योगासनों को दिनचर्या में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए ऐसे ही कुछ योगाभ्यास के बारे में जानते हैं जिनसे कम समय में भी कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।