शारीरिक मुद्रा को बेहतर बनाए रखने के साथ, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने, थकान कम करने, हृदय गति और तनाव के स्तर को नियंत्रित रखने आदि में नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। योग के अभ्यास की आदत आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने और बेहतर तरीके से काम कर पाने में सहायक मानी जाती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र वाले लोगों को दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं।
अध्ययनों में भी पाया गया है कि योग, न सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं साथ ही जीवन की गुणवत्ता को भी ठीक रखने में सहायक माने जाते हैं।
काम के कारण होने वाली थकान की स्थिति के कारण अक्सर लोगों को स्टेमिना की कमी महसूस होती रहती है। शारीरिक सहनशक्ति में सुधार करने के साथ काम में एकाग्रता बढ़ाने के साथ कार्डियोवैस्कुलर और श्वसन तंत्र की बीमारियों के जोखिम को कम रखने में भी योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन योगासनों को दिनचर्या में शामिल करना स्टेमिना बढ़ाने में मददगार हो सकता है?