फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: साल 2024 में ये योगासन रहे ट्रेंड में, निरोगी शरीर के लिए लोगों ने जमकर किया अभ्यास

Mon, 30 Dec 2024 11:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

लोगों ने साल 2024 में स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हुए योग की आदत डाली। साल के अंत में जानिए कि इस साल सबसे ज्यादा लोकप्रिय कौन सा योग रहा, जिसे अधिकतर लोगों ने अपनाया।
विज्ञापन
1 of 6
2024 के सबसे ज्यादा लोकप्रिय योगासन - फोटो : Freepik.com
Year Ender 2024 5 Trending Yoga Poses : साल 2024 का समापन होने वाला है। एक महीने बाद घरों में टंगे 2024 के कैलेंडर हट जाएंगे और उनके स्थान पर 2025 का कैलेंडर आ जाएगा, जिसमें दिन तारीख और महीने के साल भी बदल जाएगा। नए साल की शुरुआत को लेकर तो सभी उत्साहित हैं लेकिन बीता हुआ साल अपने साथ कई यादें छोड़ जाएगा। इन्हीं यादों में एक है स्वास्थ्य व फिटनेस को लेकर बढ़ी लोगों की गंभीरता। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के साधन के रूप में योग को बढ़ावा मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आग्रह किया।

लोगों ने साल 2024 में स्वस्थ जीवनशैली को अपनाते हुए योग की आदत डाली। साल के अंत में जानिए कि इस साल सबसे ज्यादा लोकप्रिय कौन सा योग रहा, जिसे अधिकतर लोगों ने अपनाया।
विज्ञापन

2 of 6
मलासन - फोटो : Istock
मलासन

इस योग को स्क्वाट भी कहते हैं। मलासन के अभ्यास से शरीर टोन होता है और कमर, घुटने व हाथों के दर्द से आराम मिलता है। पाचन तंत्र को सक्रिय और कब्ज से राहत दिलाने में ये योग क्रिया फायदेमंद है। ये आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और कूल्हों व पेल्विस एरिया में खिंचाव लाता है। ध्यान  एकाग्रता और संतुलन को बेहतर बनाने के लिए मलासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
मत्स्यासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/
मत्स्यासन

इस साल लोगों ने मत्स्यासन योग भी खूब किया। मत्स्यासन से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत बेहतर होती है। ये आसन गर्दन, गले और कंधों के तनाव को दूर करता है और गर्दन व पेट के सामने के हिस्से को स्ट्रेच करके टोन करने में मदद करता है। मत्स्यासन करने से पेट और गले की मांसपेशियों फैलती हैं और रक्त संचार बढ़ता है। पीठ की ऊपरी हिस्से और गर्दन के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है।

4 of 6
पश्चिमोत्तानासन योग - फोटो : amar ujala
पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास पाचन तंत्र  बेहतर बनता है। रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है और लचीलापन बढ़ता है। पेट की चर्बी कम कर मोटापा घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही उच्च रक्तचाप, अनिद्रा और बांझपन जैसी बीमारियों में फायदेमंद होता है। मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और जटिलताओं को नियंत्रित करने में पश्चिमोत्तानासन असरदार है। कंधे और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव पैदा करता है जिससे दर्द से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
पवनमुक्तासन - फोटो : istock
पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट की बढ़ी हुई चर्बी कम हो सकती है। कमर दर्द, साइटिका, हृदय रोग और गठिया में भी फायदेमंद होता है। स्त्रियों के लिए गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद होता है। ये आसन शरीर को लचीला बनाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताड़ासन - फोटो : istock
ताड़ासन

ताड़ासन के अभ्यास से शरीर के कई हिस्सों में मजबूती आती है। लंबाई बढ़ाने में मदद करता है और रक्त संचार बेहतर बनाकर सूजन कम करता है। मन की शांति और तनाव व चिंता को कम करने में असरदार है। श्वसन संबंधी समस्याओं में भी ताड़ासन फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये आसन फायदेमंद है।

--------------

नोट: किसी भी योग का अभ्यास स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सुझाव के बाद और योग गुरू की निगरानी में ही करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें