फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: थायराइड के मरीज को करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास

Mon, 18 Aug 2025 10:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

World Thyroid Day 2025 यहां कुछ प्रभावशाली योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो थायराइड मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
थाइरॉइड की समस्या - फोटो : Freepik.com
Best Yoga Poses for Thyroid Patients: आज के समय में अनियमित दिनचर्या, तनाव और गलत खानपान के कारण थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। थायराइड एक ग्रंथि है जो गर्दन में स्थित होती है और यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। थायराइड की समस्या होने से वजन बढ़ना, थकान और अन्य लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में योग एक प्राकृतिक उपाय है, जिससे थायराइड को नियंत्रित किया जा सकता है। यहां कुछ प्रभावशाली योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो थायराइड मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माने जाते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala
सर्वांगासन 

सर्वांगासन थायरॉयड ग्रंथि को सक्रिय करता है और हार्मोन संतुलन में मदद करता है। इसके अभ्यास से हाई ब्लड प्रेशर या गर्दन की समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन

3 of 5
हलासन - फोटो : Freepik
हलासन

यह आसन थायरॉयड ग्रंथि पर सीधा प्रभाव डालता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता बेहतर होती है। हलासन का अभ्यास धीरे-धीरे करना चाहिए। जिन लोगों की रीढ़ की हड्डी कमजोर हो, उन्हें इसके अभ्यास से बचना चाहिए।

4 of 5
भ्रामरी प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
भ्रामरी प्राणायाम 

भ्रामरी प्राणायाम का नियमित अभ्यास तनाव कम करता है, जिससे हार्मोन असंतुलन में सुधार होता है। इसके अभ्यास के लिए आंखें बंद करके गहरी सांस लें और भौंरे की तरह आवाज निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उज्जायी प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
उज्जयी प्राणायाम

इस प्राणायाम के अभ्यास से गले की नसों को सक्रिय करता है, थायराइड ग्रंथि पर सकारात्मक असर डालता है। ध्यान रखें उज्जनी प्राणायाम शुरू करने से पहले प्रशिक्षित योग गुरु की सलाह लें।

नोट: थायराइड की गंभीर स्थिति में योग का अभ्यास शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें