फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World No Tobacco Day: नहीं छोड़ पा रहे हैं धूम्रपान की लत? इन योगासनों के अभ्यास से मिल सकता है छुटकारा

Wed, 31 May 2023 10:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धूम्रपान
World No Tobacco Day 2023 : सेहत के लिए धूम्रपान नुकसानदायक है। हृदय और फेफड़ों संबंधित कई गंभीर बीमारियों का खतरा धूम्रपान के कारण बढ़ सकता है। तंबाकू और सिगरेट की आदत से छुटकारा पाना आसान नहीं होता। स्वास्थ्य विशेषज्ञ अधिकतर किसी भी रोग का उपचार करने से पहले धूम्रपान के सेवन के बारे में रोगी से पूछते हैं और धूम्रपान न करने की सलाह देते हैं।

धूम्रपान की लत के कारण कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों के रोग, मधुमेह और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का जोखिम रहता है। धूम्रपान के जोखिम, इससे बचाव और सेहत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर लोगों को सिगरेट और तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाता है और धूम्रपान की आदत छुड़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

अध्ययनों से पता चला है कि धूम्रपान की लत को छोड़ना आसान नहीं होता है। लोग चाहकर भी धूम्रपान की आदत से छुटकारा नहीं पाते। धूम्रपान की लत छुड़ाना चाहते हैं तो कई तरह के नुस्खे अपना सकते हैं। हालांकि इसके लिए दृढ़ निश्चय होना चाहिए। किसी भी लत से छुटकारा पाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार होना चाहिए। योग मानसिक स्थिति को मजबूत बनाने, ध्यान केंद्रित करने और धूम्रपान की इच्छा को कम करने में सहायक है। यहां धूम्रपान की आदत छोड़ने में मदद करने के लिए कुछ योगासन बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्राणायाम - फोटो : Istock
कपालभाति प्राणायाम

धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास असरदार हो सकता है। कपालभाति का अभ्यास मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।कपालभाति प्राणायाम रक्त परिसंचरण में सुधार और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (सीएनएस) व्यवस्थित करने का काम करता है। मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ावा देने में सहायक होता है, जिससे धूम्रपान की इच्छा कम होने लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
बालासन
बालासन योग

बालासन का अभ्यास धूम्रपान की आदत को छोड़ने के लिए फायदेमंद है। इस आसन के अभ्यास से तंत्रिका तंत्र और तनाव को शांत रखने में मदद मिलती है। पेट व कमर की परेशानी में भी बालासन योग का अभ्यास फायदेमंद है। मांसपेशियों को आराम देने और शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए बालासन किया जा सकता है।

4 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन

अधिक सिगरेट या गुटखे का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा रहता है। इस खतरे को कम करने और धूम्रपान की लत छुड़ाने के लिए मन को कंट्रोल करना चाहिए। भुजंगासन का अभ्यास मन को शांत रखने में मदद करता है। धूम्रपान से निकोटीन की आदत छूट सकती है। साथ ही पीठ व कमर की समस्या से राहत दिलाने के लिए भी भुजंगासन का अभ्यास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूम्रपान से दीर्घकालिक नुकसान - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें