योग और व्यायाम को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जो लोग नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं उनमें कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा कम होता है। अध्ययनकर्ता कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को दिनचर्या में मेडिटेशन या ध्यान अभ्यास को जरूर शामिल करना चाहिए। जिस तरह से दुनियाभर में मानसिक रोगों को जोखिम बढ़ रहा है, ये एक अभ्यास आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। चूंकि मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध शारीरिक सेहत से है, इसलिए मेडिटेशन का अभ्यास संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हो सकता है।
मेडिटेशन से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने और ध्यान अभ्यास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 21 दिसंबर को 'वर्ल्ड मेडिटेशन डे' मनाने की स्वीकृति भी दे दी है। यूएनजीए में भारत के एक सह-प्रायोजित प्रस्ताव जिसमें 21 दिसंबर को 'वर्ल्ड मेडिटेशन डे' के तौर पर घोषित करने के लिए कहा गया था, उसपर एकमत से मुहर लगी है। सभी देशों ने इसे स्वीकारते हुए एक तरफ से इसके पक्ष में वोटिंग की थी।
मेडिकल साइंस ने भी कई अध्ययनों में पाया है कि मेडिटेशन का नियमित अभ्यास शरीर के लिए कई प्रकार से लाभप्रद हो सकता है, कैसे? आइए जानते हैं।