World Lung Day 2024 Yoga Poses : हर साल 25 सितंबर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में फेफड़ों के स्वास्थ्य और इससे संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दिन विशेष रूप से फेफड़ों की देखभाल के महत्व को उजागर करने और तंबाकू, वायु प्रदूषण और अन्य कारकों से होने वाली फेफड़ों की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
फेफड़े हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, क्योंकि ये सांस लेने और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। फेफड़ों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि खराब फेफड़ों के कारण सांस लेने में दिक्कत, अस्थमा, क्रोनिक डिजीज (COPD) और फेफड़ों का कैंसर भी हो सकता है।
योगासन फेफड़ों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। ये आसन न केवल फेफड़ों की क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर में ऑक्सीजन का संचार भी बेहतर करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जो फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं: