फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: विश्व लिवर दिवस पर लिवर को स्वस्थ रखने का लें प्रण, ये योगासन होंगे मददगार

Tue, 19 Apr 2022 11:22 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिवर को स्वस्थ रखने वाले योग - फोटो : Pixabay
हमारे शरीर में लिवर की बड़ी विशेष भूमिका होती है। भोजन के पाचन से लेकर उससे पोषक तत्वों के अवशोषण और रक्त को साफ करते हुए उसमें रसायनों के संतुलन को बनाए रखने जैसा महत्वपूर्ण कार्य लिवर का ही होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना लिवर को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं, क्योकि इस अंग में होने वाली छोटी से भी समस्या का असर पूरे शरीर की सेहत को प्रभावित कर सकता है। पौष्टिक आहार के साथ-साथ लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग-व्यायाम की आदत बनाना भी आवश्यक माना जाता है।

योगासनों का नियमित अभ्यास शरीर के अन्य अंगों के साथ लिवर की सेहत को भी बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है। यह लिवर की बीमारियों का कारण बनने वाली कई स्थितियों जैसे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और फैट की मात्रा को नियंत्रित रखने में भी मददगार है।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित योगासनों के अभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर फैटी लिवर डिजीज जैसी कई गंभीर और घातक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आइए आगे जानते हैं कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन योगासनों का अभ्यास करना आपके लिए मददगार हो सकता है? 
विज्ञापन

2 of 5
नौकासन के फायदे - फोटो : istock
नौकासन का अभ्यास करें

लिवर की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए जिन योगासनों के नियमित अभ्यास पर जोर दिया जाता है, नौकासन उनमें से एक है। नौकासन का अभ्यास, पेट की मांसपेशियों और अंगों को मजबूती देने के साथ उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। नौकासन करने से पेट की चर्बी का जोखिम भी कम होता है, जिसे लिवर की कई बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। शोध से पता चलता है कि यह योग पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण और शरीर के कई अंगों को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
हलासन योग से लिवर को लाभ - फोटो : Pixabay
हलासन योग का अभ्यास

लिवर को स्वस्थ रखने और इसे डिटॉक्सीफाई करने के लिए हलासन योग के अभ्यास की आदत आपके लिए मददगार हो सकती है। हलासन योग रीढ़ की स्ट्रेचिंग के साथ, रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने, रक्तचाप में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। हलासन योग लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में काफी मददगार हो सकता है। 

4 of 5
लिवर को स्वस्थ रखने वाले योग - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तानासन योग है लाभकारी

दैनिक रूप से पश्चिमोत्तानासन योग के अभ्यास की आदत लिवर के साथ किडनी, अंडाशय को भी स्वस्थ रखने में सहायक है।  यह आसन शरीर के मध्य भाग की स्ट्रेचिंग में काफी कारगर मानी जाती है। जिन लोगों को लिवर की समस्याएं होती हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर पश्चिमोत्तानासन योग करने से लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि पश्चिमोत्तानासन योग  रक्त प्रवाह को बढ़ाने में भी आपके लिए विशेष मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वज्रासन योग करने के फायदे - फोटो : iStock
वज्रासन योग की डालें आदत

वज्रासन योग के नियमित अभ्यास की आदत शरीर को कई प्रकार से लाभ दे सकती है। वज्रासन, पाचन को ठीक रखने के साथ शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देता है। यह एसिडिटी और कब्ज की समस्या को कम करने के साथ लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी सहायक है। शोध से पता चलता है कि वज्रासन का अभ्यास फैटी लिवर डिजीज जैसी कई गंभीर लिवर की बीमारियों के जोखिम को  भी कम करने में मददगार हो सकता है।




------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें