फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hypertension Day: अक्सर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? इन योगासनों के अभ्यास से मिलेगा लाभ

Mon, 15 May 2023 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
blood pressure - फोटो : pixa

World Hypertension Day 2023: ह्रदय रोगों के प्रमुख कारकों में से एक हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। उच्च रक्तचाप के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उच्च रक्तचाप रोगियों को हृदय रोग व स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है। हालांकि उच्च रक्तचाप की शुरुआती स्थिति का कोई खास लक्षण नजर नहीं आता है। लेकिन जीवनशैली में गलत आदतों के कारण हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति गंभीर होने लगती है। गड़बड़ लाइफस्टाइल, पौष्टिक आहार की पूर्ति न होने, धूम्रपान, मोटापा, तनाव या पारिवारिक इतिहास के कारण लोगों में हाइपरटेंशन की समस्या अधिक देखने को मिलती है।

हाई ब्लड प्रेशर को काबू में करने के लिए दवाइयों से ज्यादा दूसरे वैकल्पिक उपायों पर ध्यान देना चाहिए। नियमित योगासनों का अभ्यास भी उच्च रक्त चाप की समस्या को नियंत्रित कर सकता है। योग शरीर को फिट और मस्तिष्क को शांत करने में सहायक है। योग से कई तरह की बीमारियों से राहत पाई जा सकती है। 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है और लोगों को इस समस्या से निजात पाने के लिए जागरूक करते हैं। ऐसे में अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ जाता है, तो इसे नियंत्रण में रखने के लिए कुछ योगासनों के अभ्यास को जीवनशैली में शामिल करें।

विज्ञापन

2 of 5
yoga - फोटो : istock
सुखासन योग

सुखासन योग का अभ्यास श्वास को नियंत्रित करता है और मन को स्थिर बनाने व रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक है। इस आसन से तनाव कम करके उच्च रक्तचाप से राहत मिलती है। इसके अलावा पीठ व गर्दन की स्ट्रेचिंग के साथ ही शरीर की मुद्रा में सुधार करने के लिए सुखासन के अभ्यास की आदत डालें। किसी भी आयु वर्ग के लोग इस योग का अभ्यास कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन या कोबरा पोज

उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान लोगों के लिए भुजंगासन का अभ्यास लाभकारी है। इस आसन से रक्त और ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा मिलता है, साथ ही तनाव से छुटकारा मिलता है। हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित भुजंगासन का अभ्यास करें। अस्थमा के मरीजों की जटिलताओं को कम करने मे भी भुजंगासन असरदार है। 

4 of 5
बालासन - फोटो : Istock
बालासन का अभ्यास

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बालासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। उच्च रक्तचाप के कारकों से राहत दिलाने में यह आसन असरदार है। बालासन के अभ्यास से तनाव कम होता है और पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लड प्रेशर कम होना - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें