आईसीएसई आईएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी जाहिर करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ छात्रों ने ऑनलाइन अपना रिजल्ट देखा और कुछ ही देर में जश्न मनाने स्कूल पहुंच गए। राजपुर रोड स्थित सेंट जोजफ्स, ब्राइटलैंट स्कूल, समर वैली, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी स्कूल, द दून वर्ल्ड स्कूल, द हेरिटेज स्कूल समेत कई स्कूलों में बच्चे पहुंचे और सफलता का जश्न मनाया। छात्रों ने कहा कि उम्मीद के अनुसार नंबर आए हैं।