फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Alzheimer's Day 2024: अच्छी याददाश्त के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास, अल्जाइमर रोग से हो सकता है बचाव

Thu, 19 Sep 2024 11:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अल्जाइमर रोग से बचाव के लिए योगासन को असरदार मानते हैं। योग मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही अल्जाइमर रोग के कारणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानते हैं, जो अल्जाइमर से बचाव में सहायक हो सकते हैं-
विज्ञापन
1 of 5
अल्जाइमर दिवस के लिए योग - फोटो : Amar Ujala
World Alzheimer's Day 2024 Yoga Tips: विश्व अल्जाइमर दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में अल्जाइमर रोग और अन्य डिमेंशिया से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद इस मस्तिष्क विकार से पीड़ित मरीजों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके परिवारों को सहयोग प्रदान करना है।

क्या है अल्जाइमर रोग?

अल्जाइमर गंभीर न्यूरोलॉजिकल विकारों में से एक है, जो मुख्य रूप से वृद्धावस्था में होती है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है, जिससे याददाश्त, सोचने की क्षमता और व्यवहार में गिरावट आने लगती है। यह डिमेंशिया का सबसे सामान्य रूप है। शुरुआत में मरीज छोटी-छोटी चीजें भूलने लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह रोग गंभीर रूप ले लेता है, जिसमें व्यक्ति का दैनिक जीवन कठिन हो जाता है।

अल्जाइमर के लिए योग

अल्जाइमर रोग का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। यह महज एक स्थिति है, जिससे बचने के लिए और इसके रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। हालांकि विशेषज्ञ, अल्जाइमर रोग से बचाव के लिए योगासन को असरदार मानते हैं। योग मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही अल्जाइमर रोग के कारणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानते हैं, जो अल्जाइमर से बचाव में सहायक हो सकते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
वृक्षासन - फोटो : istock
अल्जाइमर के जोखिम को कम करने वाले योगासन

वृक्षासन

वृक्षासन मस्तिष्क की स्थिरता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह आसन से संतुलन बनाए रखने और मस्तिष्क के न्यूराॅन कनेक्शन को मजबूत करने में सहायक है। वृक्षासन के अभ्यास के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरा पैर अपनी जांघ पर रखें और हाथों को ऊपर की ओर जोड़ें। कुछ समय तक इसी मुद्रा में रहें और गहरी सांस लें।
विज्ञापन

3 of 5
पश्चिमोत्तानासन योग - फोटो : amar ujala
पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन मस्तिष्क को शांति प्रदान करने के साथ ही रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। यह आसन मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीजन पहुंचा कर उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए पैरों को सामने फैलाकर बैठें। अब हाथों से पैरों की ओर झुकें। प्रयास करें नाक घुटनों तक पहुंचे।

4 of 5
Vajrasana - फोटो : freepik
वज्रासन योग 

अल्जाइमर की शिकायत में वज्रासन योग के अभ्यास की आदत डालें। वज्रासन के अभ्यास से मन शांत और स्थिर होता है। साथ ही पाचन अम्लता और गैस निर्माण को भी कम करने में फायदेमंद है। इस आसन के नियमित अभ्यास से काफी हद तक अल्जाइमर- डेमेंशिया के खतरे को भी कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शीर्षासन - फोटो : Freepik
शीर्षासन योग

रक्त संचार को बढ़ाने में शीर्षासन का अभ्यास कारगर माना जाता है। इस आसन के अभ्यास से शरीर की समग्र कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए यह आसन लाभकारी हैं। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में इस योग के अभ्यास की आदत डालें। 

----------------
नोट: ये लेख विशेषज्ञ के सामान्य स्वास्थ्य सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो किसी भी व्यायाम या योग को स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लेने के बाद ही अपनाएं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें