कई लोग काफी लंबे समय तक भूखे रह लेते हैं। वे इस पर ध्यान नहीं देते जिसका परिणाम उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। इस वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। अगर आपको भी कम भूख लगती है तो इसके कारण का पता होना बेहद जरूरी है। आगे की स्लाइड्स में जानें भूख ना लगने के कारण और बचने के उपाय।
विज्ञापन
क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण
2 of 6
भूख
डिप्रेशन
डिप्रेशन की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता। यहां तक कि कई लोग तो ऐसे में खाना पीना तक छोड़ देते हैं।
उपाय- इससे बचने के लिए मेडिटेशन, दूसरों की मदद आदि करने से आपको अच्छा लगेगा। साथ ही एक्सरसाइज करना भी ऐसे में फायदेमंद होता है। जब शरीर थक जाएगा तो खुद-ब-खुद भूख लगने लगेगी।
विज्ञापन
क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण
3 of 6
भूख
कैंसर
जो लोग कैंसर के मरीज हैं उन्हें भूख कम लगने की शिकायत होती है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, कैंसर के लिए किए गए उपचार के साइड इफेक्ट के कारण भी लोगों को भूख कम लगती है।
उपाय- अगर आपको ये समस्या है तो सबसे पहले डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा एक ही बार में बहुत ज्यादा या भारी खाने से बचें। इसके बदले थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हल्का-फुल्का खाते रहें।
क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण
4 of 6
भूख
लिवर से जुड़ी समस्याएं
लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण भूख कम होती है। अगर आपको भूख कम लगती है तो आपको लिवर का चेकअप जरूर करवाना चाहिए। ऐसे में लिवर खराब होने के साथ-साथ डायरिया, थकान, चक्कर आदि की भी समस्या सामने आती है।
उपाय- अगर एल्कोहल की वजह से लिवर में परेशानी आ रही है तो उन्हें इसका सेवन छोड़ देना चाहिए और डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण
5 of 6
भूख
दवाइयों का साइड इफेक्ट
कुछ दवाओं के लगातार सेवन से भूख ना लगने की शिकायत आती है।
उपाय- ऐसा होने पर अपने डॉक्टर को इस तकलीफ के बारे में जरूर बताएं और हो सके तो इसके विकल्प में दूसरी दवा लें। अगर ये मुमकिन नहीं है तो भूख ना लगने पर भी थोड़ा बहुत जरूरत खाएं।
अल्जाइमर होने पर भी भूख ना लगने की समस्या होती है। इसमें लोगों को पेट खाली होने पर भी भरा-भरा लगता है।
उपाय- इसके लिए परिवार वालों के साथ बैठकर खाना खाया करें। अल्जाइमर के मरीजों के लिए डाइट प्लान बनवाने से फायदा होगा। साथ ही ऐसे लोगों को कम फैट, कोलेस्ट्रॉल वाली चीजें खानी चाहिए।