What Is Your Favroite Yoga: क्या आपने कभी गौर किया है कि योग करते समय आप बार-बार एक ही आसन में जाना पसंद करते हैं? किसी को बालासन में शरीर को आराम देना अच्छा लगता है, कोई अधोमुख श्वानासन में स्ट्रेचिंग महसूस करके तरोताजा होता है, तो किसी को वज्रासन या सुखासन में शांत बैठना ज्यादा सहज लगता है। पहली बार में लगता है कि आप पसंद की वजह से ऐसा करते हैं, लेकिन आपके पसंदीदा आसन के पीछे शरीर की आदतें, रोजमर्रा की गतिविधियां और आराम पाने का आपका तरीका भी छिपा हो सकता है।
हालांकि कोई भी योगासन आपके पर्सनैलिटी टेस्ट का आधार नहीं हो सकता लेकिन अलग-अलग आसनों की ओर हमारा झुकाव यह समझने में मदद कर सकता है कि शरीर किस तरह की मूवमेंट, स्ट्रेचिंग, स्टेबिलिटी या रिलैक्सेशन को ज्यादा पसंद करता है। उदाहरण के लिए, लंबे समय तक बैठने वाले व्यक्ति को ऐसे आसन आरामदायक लग सकते हैं जो पीठ, कूल्हों और पैरों को हल्का स्ट्रेच देते हैं। वहीं, दिनभर सक्रिय रहने वाला व्यक्ति आराम देने वाले आसनों में ज्यादा सहज महसूस कर सकता है।
योगासन से खुद को समझने का बेहतर तरीका
अपने पसंदीदा आसन को लेकर खुद से तीन सवाल पूछें।
- पहला, इस आसन में शरीर का कौन-सा हिस्सा सबसे ज्यादा आराम महसूस करता है?
- दूसरा, कौन-सी मूवमेंट सहज लगती है?
- तीसरा, अभ्यास के बाद शरीर कैसा महसूस करता है?