सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी है योग
- फोटो : pixabay
बच्चों और किशोरों के लिए आवश्यक
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) के अनुसार बच्चों और किशोरों में योग के अभ्यास की आदत बनाकर उनमें भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक और व्यवहारिक स्वास्थ्य स्थितियों को मजबूत किया जा सकता है। योग, बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ाने, काम पर ध्यान केंद्रित करने और समस्याओं को शांति से संभालने में मदद करने में पारंगत करते हैं। नियमित रूप से अभ्यास करने पर से यह शारीरिक संतुलन में सुधार करने, तनाव दूर करने और ताकत को बढ़ावा देने के लिए कारगर हो सकता है।