फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना नहीं पचता तो रोजाना की दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन, मिलेगी राहत

Fri, 18 Dec 2020 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कई बार खान-पान में लापरवाही और दिनचर्या की गलत आदतों की वजह से पेट में खाना ठीक तरीके से नहीं पचता है। जिसकी वजह से पेट में गैस और पेट फूलने जैसी परेशानियां होने लगती हैं। लगातार कई दिनों तक ये परेशानी कई बड़ी बीमारियों कारण बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपनी दिनचर्या को सही किया जाए और योग को शामिल किया जाए। इन योगासन का रोजाना अभ्यास पेट और खाने की तकलीफ से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में काफी ज्यादा मदद करता है। तो आगे की स्लाइड में जानिए इन योगासन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस आसन को करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि क्या आपको पेट से संबधित कोई अन्य बीमारी तो नहीं है। अगर कमर दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो, उस समय उत्तान पादासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को इस आसान का अभ्यास नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 4
yoga - फोटो : social media
उत्तान पादासन 

उत्तान पादासन ऐसा योग है जिसे करने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिल जाती है। इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती है। पेट में हो रही कब्ज की परेशानी के लिए ये रामबाण आसन है। उत्तान पादासन करने से नाभि मंडल भी स्वस्थ रहता है, साथ ही पेट की आंते सुदृढ़ होती है। इसे करने से गैस की बीमारी भी खत्म हो जाती है। 
विज्ञापन

4 of 4
yoga - फोटो : social media
उत्तान पादासन  करने का तरीका 

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें। ध्यान रहे कि आपके घुटने ,एड़िया और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए। इसके बाद सांस भरें और अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। जब तक सांस रोक पाए ,तब तक पैर को भी ऊपर ही रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढीला छोड़ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें