फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट संबधी सभी बीमारियों का रामबाण इलाज है उत्तान पादासन , जानें इसे करने का तरीका

Sun, 22 Sep 2019 09:23 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
अगर आप पेट संबधित बीमारियों से ग्रस्त है। तरह-तरह के उपाय करने के बावजूद भी आपको कोई लाभ नहीं मिल रहा है तो आपको उत्तान पादासन करना चाहिए। यह आसान पेट संबधी सारी बीमारियों का रामबाण इलाज है। 
विज्ञापन

2 of 4
आसन - फोटो : social media
उत्तान पादासन  करने का तरीका 
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जांघो के बगल में रखें। ध्यान रहे कि आपके घुटने , एड़िया और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए। इसके बाद सांस भरें और अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। जब तक सांस रोक पाए , तब तक पैर तो ऊपर ही रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढ़ीला छोड़ दें। 
विज्ञापन

3 of 4
आसन - फोटो : social media
उत्तान पादासन के लाभ
उत्तान पादासन करने से पेट की चर्बी कम होती है।
इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। 
इस आसन को करने से नाभि मंडल भी स्वस्थ रहता है।
उत्तान पादासन करने से पेट की आंते सुदृढ़ होती है। 
इस आसन को करने से गैस की बीमारी भी खत्म हो जाती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
आसन - फोटो : social media
इस आसन को करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि क्या आपको पेट से संबधित कोई बीमारी तो नहीं है। अगर कमर दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो, उस समय उत्तान पादासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को इस आसान का अभ्यास नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें