फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी गौरव ने खोले कई संगीन राज, जानिए केस से जुड़ी 10 बड़ी बातें

Sun, 22 Sep 2019 09:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आरोपी बोला, ठेके के अलावा घोंचू और राजा नेगी से खरीदता था शराब 
  • शराब में मिलावट करने से किया इंकार, एक पव्वे पर कमाता था 15 रुपये 
  • तबीयत बिगड़ने पर सात लोगों में से चार को एम्स और चार को मैक्स में कराया भर्ती  
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पथरिया पीर में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौत के मामले में शराब बेचने के मुख्य आरोपी गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब में किसी तरह की मिलावट करने से इंकार किया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
ठेके के अलावा भाजपा करनपुर मंडल के उपाध्यक्ष अजय सोनकर उर्फ घोंचू और राजा नेगी से शराब खरीदकर होम डिलीवरी करता था। इन दोनों की तलाश में पुलिस दबिश चल रही है। उधर पुलिस ने रात भर शराब पीकर कई अस्पतालों में भर्ती करीब सात लोगों को एम्स ऋषिकेश और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पथरिया पीर में शराब पीने से छह लोगों की मौत के मामले में एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने एसपी सिटी श्वेता चौबे और एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल को साथ लेकर रात भर शराब बिकने के संभावित ठिकानों और आरोपियों की तलाश में दबिश चलती रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने शनिवार को मीडिया से फरार गौरव की गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। 
 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि गौरव से खरीदी गई जाफरान शराब के सेवन से इन लोगों की मौत हुई थी। आरोपी गौरव ने बताया कि वह जाफरान शराब ठेके के अलावा राजू उर्फ  राजा नेगी और पूर्व पार्षद भाजपा नेता अजय सोनकर उर्फ घोंचू से खरीदता था। ठेके से 85 रुपये में पव्वा खरीदकर 100 रुपये में बेचता था। राजू उर्फ राजा नेगी 2012 और 2015 में शराब तस्करी में जेल जा चुका है।
 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि अजय सोनकर और राजा नेगी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पथरिया पीर में छह लोगों की मौत के बाद पुलिस रात भर दौड़ती रही। डेंगू के कारण छुट्टी पर चल रही एसपी सिटी श्वेता चौबे भी वापस आ गई।
 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने एसपी की अगुवाई में प्रशिक्षु सीओ और थाना प्रभारी को लगाकर तमाम अस्पतालों में शराब पीकर भर्ती लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलवाया। करीब सात लोगों को अस्पतालों से राजकीय वाहन द्वारा मैक्स और ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया। 
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन: अविनाश उर्फ लक्की, करन, प्रवीण, राजू सभी निवासी पथरिया पीर।
मैक्स अस्पताल में भर्ती: किशोरी लाल, मुकेश कुमार, अंशु सभी निवासी पथरिया पीर।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच पड़ताल में एक और पीड़ित के करनपुर ठेके से देसी शराब खरीदने की बात आई है। एसपी सिटी श्वेता चौबे के मुताबिक पथरिया पीर निवासी पूर्व फौजी किशोरी लाल की शराब पीने पर तबीयत बिगड़ गई थी। किशोरी लाल को सीएमआई में भर्ती कराया गया था, जहां से छुट्टी होने पर वह घर आ गया था। अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे मैक्स ले जाया गया।
 

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी लाल ने करनपुर के ठेके से शराब खरीदने की बात बताई है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि मरने वालों में पथरिया पीर निवासी लल्ला भी शामिल था। उसके बारे में जानकारी हुई है कि वो शराब नहीं पीता था। परिजन भी शराब की बात से इंकार कर रहे है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए आरोपी गौरव का कहना था कि लल्ला तो शराब नहीं पीता था। ऐसे में शराब से उसकी मौत कैसे हो गई। एसएसपी ने बताया कि इस बात में कितनी सच्चाई है, उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें