अगर आपको हर वक्त जुकाम रहता है तो यह इस गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। कभी-कभी मौसम में हो रहे बदलाव को हम जुकाम का कारण मानते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सिर दर्द
जुकाम, नाक बंद होना, सिर में दर्द होना, नाक से पानी गिरना आम बात हैं। लेकिन यह आम बात किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ये साइनोसाइटिस भी हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
Sinus Infection
देहरादून के डॉक्टर चंद्रकला कुटियाल ने बताया कि आजकल प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लगभग हर व्यक्ति को इस वजह से एलर्जी का शिकार होना पड़ रहा है। साइनस की झिल्ली में सूजन आने से साइनस के संक्रमण होता है। हवा की जगह में मवाद या बलगम भर जाता है, जिससे साइनस बंद हो जाते हैं। इस वजह से सिर में, गालों व ऊपर के जबड़े में दर्द होने लगता है।
4 of 8
mind
साइनस खोपड़ी में भरी हुई कैविटी होती है। इसमें हवा के साथ आने वाली गंदगी यानी धूल और दूसरे प्रकार की गंदगियां रोक ली जाती हैं और बाहर फेंक दी जाती हैं। जब साइनस का रास्ता रुक जाता है तो यह गंदगी साइनोसाइटिस नाम की बीमारी का खतरा पैदा करती है। इस कारण आपकी ऊर्जा में कमी आती है, नींद पर बुरा असर पड़ता है। आपकी सूंघने और स्वाद की शक्ति कमजोर हो जाती है और सांस लेने में भी तकलीफ होती है।
विज्ञापन
5 of 8
peace of mind
आवाज में बदलाव, सिर में दर्द और भारीपन, नाक और गले में बलगम, हल्का बुखार, दांतों में दर्द, तनाव, चेहरे पर सूजन, नाक से पीले रंग का द्रव निकलता रहता है तो आपको यह बीमारी हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 8
smoke
बच्चों में ये समस्या एलर्जी और बोतल से दूध या पानी पीने के कारण होती है। घर में अगर कोई धूम्रपान करता है तो भी बच्चों को साइनस की समस्या हो जाती है। बड़ों में ये समस्या प्रदूषण, धूम्रपान और इंफेक्शन से होती है।
विज्ञापन
7 of 8
tea
इससे बचने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं। सुबह उठते ही चाय या गर्म पानी पिएं। कभी भी पूल में स्विमिंग करें, नाक को ढक लें या क्लोरीन का इस्तेमाल करें। अपने हाथों को हमेशा साबुन से साफ करें। नमक के पानी से अपनी नाक की सफाई करें।
वायु प्रदूषण से बचें। अपने तकियों और बिस्तरों की नियमित सफाई करें। घर के वेंटीलेशन सिस्टम को सही करें। पायदानों की सफाई करें। इत्र से दूर रहें। जिन लोगों को जुखाम या कोई अन्य वायरल इंफेक्शन हो, उनके संपर्क में जाने से बचें।