प्राणायाम का शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए वर्षों से अभ्यास किया जाता रहा है। योग का यह अभ्यास न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है साथ ही कई प्रकार की बीमारियों के जोखिमों को कम करने में भी इससे लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को दिनचर्या में उज्जायी प्राणायाम अभ्यास को जरूर शामिल करना चाहिए, इससे संपूर्ण शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। मस्तिष्क और तंत्रिकाओं को आराम देने के साथ मानसिक स्वास्थ्य विकारों के जोखिम को कम करने और शरीर को स्वस्थ रखने में इसके अभ्यास से फायदा पाया जा सकता है।
योग विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोग प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर लाभ पा सकते हैं। इस प्राणायाम को ओसियन ब्रीदिंग के नाम से भी जाना जाता है। यह प्राणायाम मन को शांत करने और तीनों दोषों को संतुलित करने वाला माना जाता है।
आइए जानते हैं कि इसका अभ्यास कैसे किया जाता है और इससे किस प्रकार के लाभ हो सकते हैं?