त्योहार के समय खाने पीने की चीजों को लेकर खुद पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है ऐसे में इंसान ऐसी चीजों का सेवन करता है जिससे वजन बढ़ जाता है। ऐसी चीजों में लजीज मिठाइयों के साथ तला भुना खाना भी शामिल है। अगर आपका वजन फेस्टिवल सीजन में ज्यादा बढ़ गया है और आप इसी टेंशन में हैं कि कैसे इसे घटाए तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
पढ़ें- कमर दर्द की समस्या को छूमंतर कर देगी ये खास मुद्रा
विज्ञापन
2 of 5
रिलेशनशिप
नींद करें पूरी
त्योहार के समय घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में उनकी खातिरदारी करते हुए ज्यादातर समय निकल जाता है जिस वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती। इसलिए त्योहार के बाद कम से कम अपनी नींद जरूर पूरी करें ऐसा करने से भूख बढा़ने वाले हॉर्मोन्स नहीं बढ़ते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।
पढ़ें- रोजाना खाएं ये 5 चीजें जल्दी बढ़ जाएगी हाइट
विज्ञापन
3 of 5
fitness
हरी सब्जियां
त्योहार के समय ज्यादार लोग हैवी खाना खाते है जिसमें पनीर, छोला, राजमा या फिर चिकन मटन शामिल होता है। ऐसे में ये सभी गरिष्ठ चीजें खाने की वजन से पेट भारी महसूस होता है। इसलिए त्योहार के बाद हल्का खाना खाना ही सेहत के लिए अच्छा होता है। ऐसे में खाने में हरी सब्जियां सबसे अच्छी रहती हैं जिसमें पत्तागोभी, पालक और मेथी सबसे उपयुक्त है।
पढ़ें- आपको चीजें रखकर भूलने की है आदत तो करें ये चमत्कारी आसन, याददाश्त हो जाएगी तेज
4 of 5
हेल्दी फूड
जरूर करें ब्रेकफास्ट
अक्सर लोग वजन घटाने की शुरूआत ब्रेकफास्ट को स्किप करके करते हैं। अगर आप कुछ ऐसा ही करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें। सुबह का नाश्ता जरूर करें। ऐसा करने से दिनभर भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है साथ ही ज्यादा खाने से बचा जा सकता है।
पढ़ें- जिम जाए बिना ऋतिक जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं तो घर में करें ये एक आसन
सुबह चाय या कॉफी को करें अवॉइड
चीनी वजन बढ़ाने में कारगर साबित होती है ऐसे में हो सके तो सुबह की चाय और कॉफी बिना चीनी और दूध के लें। इसकी जगह ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी दिन में 2 से 3 बार लेना सेहत के लिए अच्छा रहता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।