शराब पीने के लोग तरह-तरह के उलजलूल बहाने बनाते हैं। आज हम आपको उन्हीं बहानों से रूबरू कराने जा रहे हैं। इन बहानों में कितनी सच्चाई है हम आपको बताएंगे-
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : getty images
मैं काफी दुबला हूं शराब पीने से मैं मोटा हो जाउंगा
शराब पीने से आप मोटे नहीं होते बल्कि ये आपके पेट के चारों ओर चर्बी को बढ़ा देता है। जबकि नियमित तौर पर शराब पीने से आपको कई खतरनाक बीमारियां घेर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
थोड़ी देर के लिए ही सही तनाव दूर हो जाता है
शराब आपके दिमाग को कुछ समय के लिए अचेत कर देता है। जिससे आप कुछ समय के लिए मौजूदा स्थिति से दूर हो जाते हैं लेकिन ये तनाव दूर करने का स्थाई तरीका नहीं है। तनाव दूर करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं।
4 of 6
- फोटो : getty images
मैं एडिक्ट थोड़े हूं मैं तो शौकिया तौर पर पीता हूं
शराब पीने का कुछ लोगों से ये भी बहाना सुनने को मिलता है। आप ये बात जान लें कि भले ही आपने इसे शौकिया तौर पर शुरू किया हो लेकिन धीरे-धीरे ये आपको अपनी गिरफ्त में ले लेता है। आपको लगता है कि आपको इसकी लत नहीं है जबकि आप इसके आदी हो चुके होते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इससे पथरी ठीक हो जाएगी
बियर डाइयूरेटिक नेचर का होता है इसलिए इसको पीने से अधिक पेशाब आता है। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है और यूरीन के साथ पथरी बाहर आ जाती है। लेकिन ये केवल छोटी साइज की पथरी को निकालने के लिए फायदेमंद होता है। इससे इतर आप जौ का पानी पीएं इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते।
ठंड दूर भगाने के लिए जरा सी पी लेते हैं
ये बात सही है कि शराब पीने से शरीर के तापमान पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन इसके हानिकारक प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आप ठंड से बचने के लिए दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।