हम रोजाना बहुत सारे काम ऐसे है जिन्हे सही से नही करते और जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। उन्ही में से एक काम है टॉयलेट। समय समय पर टॉयलेट जाना स्वस्थ व्यक्ति की निशानी होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। मगर कई बार देखा गया है कि हम टॉयलेट करते समय अंजाने में बहुत सारी गलतियां करते हैं जिसका असर हमारे स्वास्थय पर पड़ता है। आइए जानते हैं जाने अंजाने में टॉयलेट करते समय हमारे द्वारा की जा रही उन गलतियों के बारे में जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
urine
यूरिन को रोक कर रखना
बहुत सारे लोगों में ये गंदी आदत होती है कि वह यूरिन को रोक कर रखते हैं। ऐसा करना हमारी स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब है। यूरिन को ज्यादा समय तक रोक कर रखने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। आपकी इस गंदी आदत की वजह से ऐसा भी हो सकता है कि आपको आपकी किडनी से हाथ धोने पड़ें।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
पानी कम पीना
हर इंसान को कम से कम हर दिन 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। कम पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं। जिस वजह से शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती हैं। अक्सर आपने देखा होगा यूरिन का रंग पीला या गाढ़ा होने लगता है। यह कम पानी पीने की निशानी है। अगर आपके साथ आए दिन ऐसा हो रहा है तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
4 of 5
public toilet
गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करना
कई बार ट्रेवलिंग के दौरान लोग सार्वजनिक शौचालय में फ्रेश होने चले जाते हैं। कभी भी गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गंदे टॉयलेट में जाने से यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। अगर आपको किसी कारण वश सार्वजनिक टॉयलेट जाना भी पड़े तो सबसे पहले उसकी सीट पर पानी डालना न भूलें। वैसे इन दिनों बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स आ गये है जिसकी मदद से आप सार्वजनिक टॉयलेट जाएं तो पहले अपनी सीट को सेनीटाइज कर सकते हैं।
यूरिन से बदबू आना
यूरिन में बदबू आने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे यूरिन इफैक्शन, अल्कोहल का सेवन करना और डिहाइड्रैशन। प्राइवेट पार्ट की ठीक से सफाई न करने पर भी यूरिन में से बदबू आने लगती है। अगर आप खुद को बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो ऊपर बताई सभी बातों का खास ख्याल रखें।