Yoga Tips For Asthma Patients: दीपावली को उत्साह, जश्र, मिठाइयों और पटाखों का त्यौहार माना जाता है। दिवाली के मौके पर डायबिटीज और अस्थमा के रोगियों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस त्यौहार में कई तरह के पकवान और मिठाइयां बनती हैं, जिनका सेवन मधुमेह रोगियों की परेशानी को बढ़ा सकता है। वहीं दिवाली के त्योहार को मनाने के लिए लोग पटाखे जलाते हैं, जिसके कारण अस्थमा रोगियों की जटिलता बढ़ने का खतरा रहता है। पटाखों से निकलने वाला धुआं अस्थमा रोगियों की मुश्किलों को बढ़ा देता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि पटाखों में कई तरह के हानिकारक रसायन होते हैं, जिनके जलने पर वातावरण प्रदूषित होता है और अस्थमा समेत श्वास संबंधित रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अगर दिवाली के मौके पर पटाखों के कारण अस्थमा मरीजों की जटिलता बढ़ने के खतरे को कम करना है, तो कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। अभी से योगासनों का अभ्यास शुरू कर दें, ताकि अस्थमा की परेशानी को बढ़ने से रोका जा सके।