फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए करें योग, इन आसनों के अभ्यास से मिलेगी पतली कमर

Sun, 19 Nov 2023 10:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
Yoga Asanas For Slim Waist: घंटों जिम में पसीना बहाकर लोग बैली फैट कम करने की कोशिश करते हैं। महीनों के प्रयास और मेहनत से बैली फैट खराब होने के साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। साथ ही जीवनशैली में सुधार लाकर ही वजन कम किया जा सकता है। अक्सर गलत खानपान की आदत पेट, कमर और शरीर की चर्बी बढ़ाने की वजह बनता है। पेट और कमर के आसपास जमा होने वाली चर्बी न सिर्फ आपके लुक को बिगाड़ती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण भी बनती है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं जो अधिक उम्र में भी युवा लड़कियों की तरह दिखती हैं। बच्चों के जन्म के बाद भी अभिनेत्रियों का फिगर परफेक्ट रहता है। परफेक्ट फिगर और टोंड बॉडी के लिए अभिनेत्रियां योगासनों का अभ्यास करती हैं। कुछ योगासनों के अभ्यास से शरीर की अतिरिक्त वसा कम होती है। कमर और पेट की चर्बी घटती है। आइए जानते हैं अभिनेत्रियों की तरह पेट व कमर की चर्बी कम करने के लिए असरदार योगासन।
विज्ञापन

2 of 5
नौकासन के फायदे - फोटो : istock
नौकासन

नौकासन का अभ्यास पूरे शरीर में खून का प्रवाह बेहतर बनाता है। इस आसन से पेट की चर्बी जलाने में मदद मिलती है। इस आसन को करने से आपका कोर मजबूत होने के साथ ही शरीर में लचीलापन आता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को सीधा और बाजुओं को बगल में रखें। अब लंबी सांस लेते और छोड़ते हुए ऊपरी शरीर और पैरों को ऊपर  उठाएं। शरीर का वजन हिप्स पर रखते हुए पैर की उंगलियां आंखों के साथ संरेखित करें और बाजू पैरों की ओर, जमीन के समानांतर रखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और पेट की मसल्स को टाइट कर लें। अब पुरानी मुद्रा में वापस आ जाएं और इस आसन को 4-5 बार दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन

इस आसन के अभ्यास से पीठ, पेट का फैट कम होता है। खून का संचार भी बेहतर होता है। अगर कमर मोटी है और शरीर का बाकि हिस्सा पतला है तो नियमित तौर पर भुजंगासन करना चाहिए। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए सांस लें और शरीर के अगले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

4 of 5
कोणासन - फोटो : istock
कोणासन

इस आसन के अभ्यास से शरीर का रक्त प्रवाह बेहतर होता है। कफ दूर होने के साथ ही चेहरे पर ऊर्जा और निखार आती है। साथ ही फुर्ती, पैरों की मांसपेशियों में मजबूती और कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। कोणासन करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों के बीच दो-ढाई फीट की दूरी बनाएं। फिर कमर को बाईं ओर झुकाते हुए बाएं हाथ से बाएं पैर के पंजों को छुए और दाएं हाथ को बिल्कुल सीधा सिर पर लगाकर रखें। कमर को दाईं ओर झुकाते हुए दाएं हाथ से पैरों के पंजों को छुए और इस क्रिया को दोनों ओर से दोहराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें