फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए करें ये योगासन, मिलेंगे घने और काले बाल

Tue, 22 Aug 2023 09:05 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सफेद बाल रोकने के लिए योग - फोटो : Istock

Yoga Asanas For White Hair: उम्र से पहले बाल सफेद होने की समस्या आम हो गई है। कम उम्र के लड़के लड़कियों के बाल अब जल्द सफेद हो जाते हैं। काले और घने बाल हर किसी को पसंद होते हैं। शरीर की सुंदरता को बढ़ाने का काम भी बाल करते हैं। लेकिन अब प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, खराब जीवनशैली और तनाव के कारण समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि लोग सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह तरह के उपाय तलाशते हैं। कई लोग हीना या डाई करते हैं, तो कुछ केमिकल युक्त शैंपू व तेल का इस्तेमाल करते हैं। महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी सफेद बालों की समस्या से राहत नहीं दिला पाते। ऐसे में सफेद बाल लोगों के लिए डिप्रेशन का कारण भी बन जाते हैं। अगर आपके भी बाल सफेद हो रहे हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाए योगासन कर सकते हैं। योग बालों की हर तरह समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। चलिए जानते हैं बाल सफेद होने से बचाने के लिए इन योगासनों का करें नियमित अभ्यास।

विज्ञापन

2 of 5
उष्ट्रासन - फोटो : Istock
उष्ट्रासन

बाल अगर सफेद होने लगे हों तो इससे छुटकारा पाने के लिए उष्ट्रासन कर सकते हैं। इस योगासन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। दोनों घुटनों के बीच कम से कम 6 इंच की दूरी रखें। अब दोनों हाथों को पीछे एड़ी की ओर ले जाएं। फिर दाएं हाथ के टखने को बाएं हाथ के टखने से छुएं। अपनी टांगों को सीधा रखते हुए पेट आगे की ओर निकालें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
हलासन - फोटो : social media
हलासन

काले, घने और सेहतमंद बालों के लिए नियमित हलासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए जमीन पर लेट जाएं और पैरों को ऊपर की ओर उठाते हुए धीरे धीरे पीछे ले जाएं। अपने पैरों को पीछे जमीन पर लगाने की कोशिश करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद साधारण स्थिति में आ जाएं।

4 of 5
त्रिकोणासन - फोटो : Pixabay
त्रिकोणासन

बाल सफेद होने से रोकने के लिए त्रिकोणासन कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों को कुछ दूरी पर रखकर खड़े हो जाएं। अब हाथों और कंधों को एक सीध में रखते हुए ऊपर उठाएं। दाहिनी ओर झुकते हुए दाहिने हाथ से उसी ओर के पैर को छुएं। इस दौरान बाएं हाथ को आसमान में रखते हुए छत की ओर उठाएं। यह प्रक्रिया दूसरी ओर से दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन

अगर उम्र से पहले आपके बाल सफेद हो रहे हैं, साथ ही बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो भुजंगासन कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट कर पैरों को आपस में मिला लें। हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध में रखें। माथे को जमीन पर रखकर शरीर को सहज करें। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर उठाएं। दोनों हाथों को सीधा करते हुए इसी मुद्रा में कुछ सेकंड रखें। बाद में सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य मुद्रा में लौट आएं। 
----------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें