सेहत के लिए फायदेमंद है सर्वांगासन योग
- फोटो : Istock
सर्वांगासन योग के क्या लाभ हैं?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक सर्वांगासन योग मन और शरीर दोनों की सेहत के लिए अविश्वसनीय रूप से लाभकारी हो सकता है।
- सर्वांगासन पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार के लिए बहुत अच्छा योग है। मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ाने के लिए इसका अभ्यास लाभदायक माना जाता है।
- पीठ दर्द से पीड़ित लोग इस आसन से लाभ उठा सकते हैं , यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में मदद करता है। यदि आप इसे नियमित रूप से सही तकनीक से करते हैं तो यह पीठ दर्द को भी ठीक कर सकता है।
- सर्वांगासन, महिलाओं और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता में भी सुधार करता है।
- यह आसन पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है। कब्ज को रोकने और अपच से संबंधित अन्य समस्याओं को ठीक करने में इसे मददगार माना जाता है।
- सर्वांगासन योग आपको रात की अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकता है।
- चेहरे से काले घेरों को कम करने और चमकती त्वचा के लिए भी इस योग के लाभ हैं।
- मधुमेह वाले रोगियों को भी सर्वांगासन योग से लाभ मिलता है। यह आसन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अग्न्याशय के कामकाज में सुधार करने और इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करने में भी इसके लाभ हैं।
- सर्वांगासन, थायरॉयड और पैराथायरायड ग्रंथियों को उत्तेजित करने, उनके कामकाज को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोग भी इस योग मुद्रा से लाभ उठा सकते हैं।
- वजन कम करने में इस योग के लाभ हो सकते हैं।
- सर्वांगासन आपके कंधों को मजबूत करने और शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।
-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।