फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खे

Tue, 06 Dec 2016 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गलत तरीके से सोने, उठने-बैठने की वजह से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी शिकायतें रहती हैं। इसमें प्रमुख समस्या है स्लिप डिस्क की। इस बीमारी में ज्यादातर डॉक्टर बेडरेस्ट की सलाह देते हैं। आज हम
आपको स्लिप डिस्क से निजात पाने के लिए कुछ नुस्खे देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खे

2 of 7
ठंडी और गर्म सिकाई-
स्लिप डिस्क होने पर सिकाई करने के लिए कहा जाता है। पहले कुछ दिनों में सूजन कम करने के लिए ठंडी सिकाई की सलाह दी जाती है। इसके बाद आप दर्द वाली जगह गर्म सिकाई कर सकते हैं। दो से तीन घंटे बाद इसे प्रभावित अंग पर लगाएं।
विज्ञापन

स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खे

3 of 7
फिजियोथेरेपी और योगा-
अगर आप इस बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपको फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना चाहिए। वे बताएंगे कि दिन में होने वाली क्रियाओं को करने का सही ढंग क्या है। साथ ही आप उनसे कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की जानकारी भी ले सकते हैं जिससे आपकी कमर को आराम मिलेगा। इसके अलावा आप योगा भी कर सकते हैं।

स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खे

4 of 7
हल्दी-
हल्दी में करक्यूमिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो सूजन और जलन को कम करता है। स्लिप डिस्क को ठीक करने में ये एक कारगर उपाय है।
विज्ञापन

स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खे

5 of 7
टहलना-
हर तीन घंटे के अंतराल में 10-20 मिनट तक टहलने जाया करें। इस बीमारी में वॉक करना फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। ध्यान रहे कि आप जरा भी झुककर ना चलें और अगर आपके पैरों में दर्द है तो इस एक्सरसाइज से दूर रहें।

मसाज-
मसाज करने से आपके शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। रोज मसाज करवाने से आपको स्लिप डिस्क से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खे

6 of 7
इन सबके अलावा आपको अपनी जीवनशैली में भी ये निम्न बदलाव लाने होंगे-
- आपको भारी सामान उठाना बंद करना होगा।
- रोज व्यायाम करना चाहिए।
- धूम्रपान छोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लिप डिस्क की समस्या से हैं परेशान, अपनाएं ये नुस्खे

7 of 7
- सही ढंग से उठने-बैठने, चलने, सोने आदि की आदत डालनी होगी।
- बिना हिल्स के जूते पहनें।
- जंक फूड खाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें