योग स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बीयर की चुस्की के साथ योग करना आपकी सेहत के साथ-साथ दिमाग को भी रिफ्रेश कर सकता है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये नया योग कह रहा है जिसे 'बीयर योग' का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
बीयर योग
बीयर योग की मुख्य रूप से शुरुआत साल 2014 में नेवदा से हुई जहां पर पर बर्निंग मैन फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिसके बाद धीरे-धीरे ये फेस्टिवल ऑस्ट्रेलिया,जर्मनी और यूके में भी शुरू हो गया। हालांकि जर्मनी तक पहुंचते पहुंचते इसका नाम 'बीयर योग' रख दिया गया।
पढ़ें- सेलिब्रिटीज जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आज से सिर्फ स्लीप नहीं बल्कि लें ब्यूटी स्लीप
विज्ञापन
3 of 5
बीयर योग
इस बीयर योग के बारे में Binge के फाउंडर अर्थ जैन का कहना है कि बीयर योग मस्ती के साथ किया जाने वाला योग है। ये आसन विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो वैसे तो योग करने में थोड़ा हिचकिचाते हैं लेकिन बीयर के नाम से ही अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने को राजी हो जाते हैं।
4 of 5
बीयर योग
हांलाकि अब भारत में भी बीयर योग का प्रचलन काफी बढ़ गया है और मुंबई और दिल्ली में इस तरह के फ्यूजन योग सेशन की लोकप्रियता बढ़ गई है।