रोजाना सुबह नहाना पूरे दिन भर के लिए आपके शरीर को तरोताजा बनाए रखता है। ये न केवल आपके शरीर को चुस्ती से भर देता है बल्कि मन भी शांत रखता है। हालांकि कई बार लोग नहाते समय छोटी छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी ऐसी 5 गलतियां है जो लोग नहाते वक्त कर बैठते हैं।
पढ़ें- इन 5 चीजों का फैशन बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, करने से पहले सोच लें
विज्ञापन
2 of 6
ब्यूटी टिप्स
अलग-अलग तौलिए का इस्तेमाल न करना
घर में हर एक का तौलिया अलग होना चाहिए लेकिन ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करते। यहां तक की कई बार देखा गया है कि एक से ज्यादा लोग एक ही तौलिए का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ऐसा ही कुछ कर रह रहें हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही दूसरों की तौलिया इस्तेमाल करने से आपको त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती है।
पढ़ें- नींबू का एक टुकड़ा भी बन सकता है आपके लिए खतरा, जानें कैसे?
विज्ञापन
3 of 6
ब्यूटी टिप्स
जल्दबाजी में न नहाएं
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग नहाने जाते हैं और दूसरे ही पल नहाकर बाहर निकल आते हैं। इसलिए जब भी आप बाथरूम में नहाने जाए तो अपने आप को पानी से अच्छी तरह से भिगोएं और साबुन का इस्तेमाल करके खुद को अच्छे से साफ करें।
पढ़ें- बदलते मौसम में Bacteria से फैलती हैं ये 5 बड़ी बीमारियां, हो जाएं सावधान
4 of 6
नहाना
घंटो नहाना
कई लोग शॉवर लेते हुए इतने खो जाते हैं कि उन्हें समय का ध्यान ही नहीं रहता। ज्यादा समय तक पानी में रहने से त्वचा शुष्क हो जाती है और खुजली की समस्या भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बाथरूम में नहाने के लिए 10 मिनट से ज्यादा न रुके।
विज्ञापन
5 of 6
नहाना
नहाने का ब्रश न बदलना
बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं कि नहाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्रश को एक बार ले आते हैं तो उसे बदलने के बारे में नहीं सोचते। किसी भी ब्रश को एक महीने के बाद बदल लेना चाहिए। बहुत पुराना ब्रश त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्म पानी से नहाना
कुछ लोग नहाने के लिए इतना ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं कि उनकी त्वचा पर खराब असर होने लगता है। तेज गर्म पानी से त्वचा शुष्क हो जाती है और बालों के लिए भी नुकसानदायक होता है। इसलिए जाड़ों में हल्के गुनगुने पानी को इस्तेमाल करें न कि ज्यादा गर्म पानी का।