हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है फिर चाहे मौका कोई भी क्यों न हो। हालांकि कई बार फैशन के पीछे भागना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है जिसमें बैग से लेकर टाई, बेल्ट और जूते भी शामिल हैं।
पढ़ें- नींबू का एक टुकड़ा भी बन सकता है आपके लिए खतरा, जानें कैसे?
विज्ञापन
2 of 6
बैग
बड़ा बैग बन सकता है मुसीबत
आजकल ज्यादातर महिलाएं बड़े बैग लेकर चलना पसंद करती हैं और उसमें ज्यादा से ज्यादा सामान भर लेती हैं। रोजमर्रा इतने भारी बैग टांगे रखने से कमरदर्द और गर्दन दर्द की समस्या हो सकती है साथ ही शरीर की मुद्रा भी बिगड़ती है।
पढ़ें- बदलते मौसम में Bacteria से फैलती हैं ये 5 बड़ी बीमारियां, हो जाएं सावधान
विज्ञापन
3 of 6
टाई
बल्ड सर्कुलेशन पर पड़ सकता है असर
वहीं कसे हुए शर्ट के कॉलर और टाई से दिमाग तक होने वाला खून का बहाव कम हो सकता है। इससे आंखों पर भार बढ़ता है और कई तरह की समस्याओं के जूझना पड़ सकता है। जिससे सिरदर्द, कानों में खुजली या धुंधला दिखने की परेशानी हो सकती है।
पढ़ें- लव लाइफ होगी और भी मजेदार, रोज खाएं ये चीज
4 of 6
हाई हील
हाई हील से हो सकता है जोड़ों में दर्द
हाई हील वाली चप्पलें में एढ़ियों को मुलायम और आरामदायक रखने की कोई सुविधा नहीं होती। इसके साथ ही इन्हें पहनने पर चलने का तरीका भी बदल जाता है। यही नहीं, इसके कारण पैर और जोड़ों में भी दर्द होता है।
विज्ञापन
5 of 6
बेल्ट
कसी बेल्ट से दब सकती है जांघ की नस
बेल्ट पहनना फैशन नहीं कई बार जरूरत बन जाती है और इसमें बुराई भी नहीं है। लेकिन इसे बहुत कस कर बांधने से आपका पैर सुन्न पड़ सकता है और उसमें दर्द भी हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि बेल्ट को ज्यादा टाइट बांधने से पेट से जांघ की तरफ जाने वाली नस दब सकती है। इसलिए खासतौर पर खाना खाने के बाद अपनी बेल्ट थोड़ी ढीली कर लिया करें।
पेंसिल स्कर्ट से हो सकती है डिस्क स्लिप की परेशानी
पेंसिल स्कर्ट पहनने से आपके पैर जकड़ जाते हैं। इससे आपके घुटने एक दूसरे से ज्यादा चिपक जाते हैं और आपको संतुलन बना कर चलने में परेशानी होती है। यहीं नहीं, झुक कर किसी चीज को उठाना भी मुश्किल हो जाता है। पहली बार में भले ही आपको पता न चले लेकिन अक्सर इसे पहनने से आपको डिस्क स्लिप तक की परेशानी हो सकती है।