आपने अक्सर डॉक्टरों को कहते सुना होगा कि स्वस्थ दांतों के लिए दो टाइम ब्रश करना चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं दांतों को साफ करने का सही समय क्या है। आपके दांत आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करते हैं। खूबसूरत मोती जैसे दांतों का सपना हर कोई देखता है लेकिन डेली रूटीन में की जाने वाली कुछ गलतियां आपकी इस ख्वाहिश को अधूरा रख सकती है।
आइए जानते हैं अनजाने में कौन सी वो गलतियां हैं जो जवानी में ही आपके दांत गिरा सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
health
खाना खाने के 30 मिनट बाद ब्रश करें
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करते हैं तो ये आदत आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खाना खाने के बाद मुंह का पीएच लेवल नॉर्मल से कम हो जाता है इसलिए उस वक्त ब्रश करना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
toothbrush
हमेशा एक ही जगह से ब्रश करना न शुरू करें
अक्सर लोग एक ही जगह से हमेशा ब्रश करना शुरू करते हैं। एक ही जगह ज्यादा टाइम लगाने की वजह से मुंह के आखिरी हिस्से तक पहुंचते-पहुंचते इंसान बोर हो जाता हैं। ऐसा होने की वजह से वो मुंह के सभी हिस्सों पर बराबर ध्यान नहीं दे पाता हैं।
4 of 6
SFFgfdsgd
- फोटो : Getty Images
अपने दांतों के साथ नरमी बरतें
हर कोई अपने तरीके से ब्रश करता है। दांतों को ब्रश करते समय ज्यादा ताकत न लगाएं। हल्के हाथों से ब्रश करें वरना आपके दांतों और मसूड़ों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
toothbrush
सिर्फ दो मिनट करें ब्रश
कई लोग दांतों को चमकाने के लिए घंटों ब्रश करने में लगे रहते हैं। बता दें कि डॉक्टर कहते हैं कि दांतों को सिर्फ दो मिनट तक ही ब्रश करना चाहिए।
ब्रश का करें सही चुनाव
ब्रश करने के लिए लोग अक्सर या तो अपने मुंह से बड़ा या फिर छोटे ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से ब्रश आपके मुंह के हर कोने तक नहीं पहुंच पाता है। इसके अलावा अगर आपके ब्रश के बाल हार्ड हैं तो इसकी वजह से आपके मसूड़ो को भी नुकसान हो सकता हैं।