Yoga Poses for Strength: अगर आपको अलग से योगासन करने का समय नहीं मिलता तो हम आपको कुछ ऐसे योगा पोज के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से आपको काफी फायदा मिलेगा।
Yoga Poses for Strength: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास लंबे समय तक एक्सरसाइज या योग करने का समय नहीं होता। ऐसे में खड़े होकर किए जाने वाले योगासन फिट और एक्टिव रहने का आसान तरीका बन सकते हैं। इन योगासनों की खास बात यह है कि इन्हें कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है।
ऑफिस में काम करते समय, घर में खाली समय में या सुबह की शुरुआत में इनका अभ्यास शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। खड़े होकर किए जाने वाले योगासन शरीर का संतुलन सुधारते हैं, मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और तनाव कम करने में मदद करते हैं। नियमित अभ्यास से कमर दर्द, थकान और शरीर में जकड़न जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
योग विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ मिनट इन आसान योगासनों का अभ्यास करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान स्टैंडिंग योगासन, जिन्हें मौका मिलते ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
खड़े-खड़े किए जाते हैं ये योगासन
- फोटो : Amar ujala
ताड़ासन
ताड़ासन को सभी खड़े योगासनों की शुरुआत माना जाता है। इसमें सीधे खड़े होकर शरीर को ऊपर की ओर खींचा जाता है। यह आसन शरीर की मुद्रा सुधारने, रीढ़ को मजबूत बनाने और लंबाई बढ़ाने में मददगार माना जाता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से शरीर में संतुलन और फोकस बेहतर होता है।
विज्ञापन
3 of 6
खड़े-खड़े किए जाते हैं ये योगासन
- फोटो : AI
वृक्षासन
वृक्षासन यानी ट्री पोज शरीर के संतुलन को मजबूत बनाने वाला योगासन है। इसमें एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर रखा जाता है। यह आसन मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। तनाव कम करने के लिए भी यह योगासन फायदेमंद माना जाता है।
4 of 6
खड़े-खड़े किए जाते हैं ये योगासन
- फोटो : Adobe
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन शरीर को लचीला बनाने वाला प्रभावी योगासन है। इसमें शरीर को साइड की ओर झुकाया जाता है, जिससे कमर, कंधे और पैरों की स्ट्रेचिंग होती है। यह आसन पाचन सुधारने, पेट की चर्बी कम करने और शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
खड़े-खड़े किए जाते हैं ये योगासन
वीरभद्रासन
वीरभद्रासन शरीर को ताकत और स्थिरता देने वाला योगासन है। इसमें हाथ और पैरों को फैलाकर योद्धा जैसी मुद्रा बनाई जाती है। यह आसन पैरों, कंधों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है। लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए यह काफी लाभकारी माना जाता है।
खड़े-खड़े किए जाते हैं ये योगासन
- फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/
उत्कटासन
उत्कटासन को चेयर पोज भी कहा जाता है। इसमें कुर्सी पर बैठने जैसी मुद्रा बनाई जाती है। यह योगासन जांघों, घुटनों और कमर को मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है।
-------------------------------------------
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।