Yoga Asanas For Knee and Joint Pain: उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। कमजोर शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। बढ़ती उम्र में शरीर की हड्डियां कमजोर और मांसपेशियों की समस्या बढ़ जाती है। इस कारण घुटनों में दर्द, कमर व जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है।
बुजुर्गों को अक्सर चलने फिरने में तकलीफ रहती है और रोजमर्रा के कामकाज में मुश्किल होती है। कुछ हद तक शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए बुजुर्ग दवाओं का सेवन कर सकते हैं। हालांकि शरीर और जोड़ों का दर्द दवाओं से पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है।
योग शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचाता भी है और इलाज के तौर पर भी उपयोगी है। बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द की शिकायत से बचने या दर्द के इलाज के लिए नियमित योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। योग से हड्डियों को मजबूती मिलती है और कमर दर्द में आराम मिलता है। यहां बुजुर्गों के लिए कुछ कारगर योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर दर्द की शिकायत से राहत पा सकते हैं।