फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: विकासनगर में बारिश का कहर, रात में सो रहा था परिवार, तभी आया सैलाब और भरभराकर गिर गया मकान, तस्वीरें

Tue, 04 Jul 2023 10:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विकासनगर(देहरादून)

सार

परिवार सो रहा था तभी गांव के बीच से होकर जाने वाली आसन नदी के पास एक बरसाती नाले के बहाव का रुख उनके घर की तरफ मुड़ गया। कुछ ही मिनटों में पानी ने पूरे घर को तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
विकासनगर में बारिश से गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के विकासनगर में मंगलवार को बारिश ने जमकर कहर बरपाया। विकासनगर के ग्राम कुंजा में देर रात बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। जिस वक्त घटना हुई परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। मकान गिरता देख वहां चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। 

Uttarakhand: मौसम की सटीक जानकारी के लिए प्राइवेट एजेंसियों की सेवाएं लेगी सरकार, यहां पढ़िए पूरा प्लान

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे अकबर पुत्र असगर निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट अपनी पत्नी आस्मीन व 10 वर्षीय पुत्र समद के साथ घर के भीतर सो रहे थे। तभी गांव के बीच से होकर जाने वाली आसन नदी के पास एक बरसाती नाले के बहाव का रुख उनके घर की तरफ मुड़ गया। 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश से गिरे घर - फोटो : अमर उजाला
सैलाब ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को तहस-नहस कर दिया। घटना से घबराए परिजन उठ कर बाहर भागे। संयोग रहा कि मकान गिरने से पहले ही सभी सदस्य घर के बाहर आ गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश से गिरा घर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नाले के पानी से कुंजा ग्रांट के कई घरों में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव में चार कच्चे मकान में से दो गिर गए हैं। वहीं, दो घरों में पानी भरने से नुकसान हुआ है।

4 of 5
बारिश से घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
उधर, देर रात हुई बारिश के चलते जौनसार बावर और पछवादून के छह मोटर मार्ग बंद हो गए। जिसमें जौनसार का प्रमुख मोटर मार्ग अटाल-मीनस भी शामिल रहा। दोपहर तीन बजे बाद अटाल-मीनस समेत चार मोटर मार्ग पर आवाजाही बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश से घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। नालों-नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें