मन और शरीर दोनों को थका देता है दिनभर का काम-काज। शाम होते होते सिरदर्द से बुरा हाल हो जाता है। जब थकान हद से ज्यादा होती है तो नींद भी नहीं आती है। इन सबका उपाय है, शवासन।
योग का नाम सुनकर अगर आप ये सोच रहे हों कि शरीर तोड़ना मरोड़ना पड़ेगा। सांस खींचनी छोड़नी पड़ेगी। तो ये सब भूल जाइये। शवासन है सबसे आसान आसन।
विज्ञापन
2 of 6
savasana
- फोटो : शवासना
इस आसान को करने से पहले यह जान ले की इसे करते समय आपको दिमाग की छुट्टी कर देनी है। मतलब कुछ सोचना नहीं है। मामूली से कुछ स्टेप कीजिये और थकान को कहिये बाय-बाय।
विज्ञापन
3 of 6
savasana
- फोटो : शवासना
सबसे पहले आप साफ़ सुथरी जगह चुने और चटाई बिछा ले|अब अपनी पीठ के सहारे लेट जाएं और ध्यान रखे की इस अवस्था में आपके पैर जमीन पर बिल्कुल सीधे होने चाहिए|
4 of 6
savasana
- फोटो : शवासना
अपने दोनों हाथों को शरीर से कम से कम 5 इंच की दूरी पर रखें।हाथो को इस तरह रखे की दोनों हाथ की हथेलियां
विज्ञापन
5 of 6
savasana
- फोटो : शवासना
आपका हाथ आसमान की दिशा में हो| आंखे बंद कर लीजिये। और अब शरीर के हर अंग को ढीला छोड़ दीजिये। बिल्कुल ढीला।
हल्की-हल्की सांसे लें। इस वक्त आपका पूरा ध्यान सांसों पर होना चाहिए। मन में दूसरे किसी भी विचार को आने ना दें| इस आसान को करते वक्त यदि आपको कमर या रीढ़ में किसी प्रकार की परेशानी मेहसूस होती है तो घुटने के नीचे कम्बल या तकिया रख सकते हैं| मतलब किसी भी उपाय से पैर को थोड़ा ऊंचा कर लें।