फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके जीवन में भी है तनाव तो आज से ही शुरू कर दें ये 2 आसन

Mon, 02 Mar 2020 07:43 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव यानी टेंशन होना आम बात है। तनाव की वजह से कंधों में अकड़न, पीठ में खिंचाव, सिर और गर्दन में दर्द होने लगता है। योग इन तकलीफों में काफी राहत देता है। योग और आसनों के नियमित अभ्यास से आप तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं उन आसनों के बारे में जिनके अभ्यास से आपको तनाव में राहत मिलेगी:
विज्ञापन

2 of 4
हलासन - फोटो : social media
हलासन
  • सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। 
  • अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। 
  • अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें। 
विज्ञापन

3 of 4
हलासन - फोटो : social media
  • अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। 
  • अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। 
  • इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं। 
  • ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को रक्तचाप एवं हृदय की समस्या है तो उसे यह आसान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
konasan
कोणासन
  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद पैरों में कूल्हे के चौड़ाई जितनी दूरी बना लें। 
  • अब गहरी सांस लेते हुए अपने बाएं हाथ को इस तरह ऊपर उठाये की आपकी उंगलियां छत की दिशा में रहें। 
  • अब सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को झुकाते हुए अपनी दाहिनी ओर झुके। अब अपने श्रोणि को बाईं तरफ लेकर जाएं और थोड़ा झुके। 
  • इस दौरान अपने बायें हाथ को ऊपर की ओर तना हुआ रखे और कोहनियों को सीधा रखें। 
  • अब आप सांस भरते हुए अपने शरीर को सीधा करें और फिर सांस को छोड़ते हुए अपने बायें हाथ को नीचे लाए।

नोटः हाई या लो ब्लड प्रेशर यानी अनियंत्रित रक्तचाप वाले लोगों को चिकित्सकीय सलाह के बाद ही योग करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें