संपूर्ण फिटनेस के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। हम में से ज्यादातर लोग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं, पर इन सबके बीच मानसिक सेहत को जाने-अनजाने नजरअंदाज कर दिया जाता है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ मन से ही, स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है ऐसे में सभी लोगों को शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की सेहत को लेकर लगातार प्रयास करते रहने चाहिए।
कई तरह के योगासन इस समस्या में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। विशेषकर नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। प्राणायाम के अभ्यास से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ आपको बेहतर कार्य करने की शक्ति भी प्रदान करता है। तनाव-चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जो हृदय रोगों का कारण बनती है। प्राणायाम का नियमित अभ्यास आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में काफी मददगार हो सकते हैं। आइए उन तीन प्राणायामों के बारे में जानते हैं जिनका सभी लोगों को रोजाना अभ्यास करना चाहिए।