शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ औऱ सक्रिय बनाए रखने के लिए दैनिक रूप से योग करने पर जोर दिया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि योग में कई आसन ऐसे हैं जो न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। प्राणायाम, एक ऐसा ही योग अभ्यास है जो हमारे शरीर की हर कोशिका को ऊर्जा से भर देता है। प्राणायाम,
संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ है 'जीवन शक्ति की महारत'।
योग विज्ञान के अनुसार, प्राणायाम का नियमित अभ्यास आवश्यक है। इस योग के माध्यम से जीवन शक्ति को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। चूंकि यह योगासन सांस के अभ्यास से संबंधित है, ऐसे में इसे शरीर के सभी अंगों के लिए लाभदायक माना जाता है। योग के लाभ के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हर अंग तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का संचार होना आवश्यक होता है और यह योग इस कार्य को और भी आसान बना देती है।
आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि नियमित रूप से प्रणायाम का अभ्यास करने से आपको किस-किस तरह से लाभ प्राप्त हो सकता है?