Ksepana Mudra
क्षेपण मुद्रा
क्षेपण मुद्रा सारी नकारात्मक ऊर्जा, विचारों, मानसिक तनाव को समाप्त कर, हमें सकारात्मक ऊर्जा से भरती है।
कैसे करें:
दोनों हाथों की तर्जनी को आपस में मिलाकर सीधा रखें। शेष तीनों उंगलियों और अंगूठों को आपस में फंसाकर इस प्रकार रखें कि उंगलियों का अग्रभाग दूसरे हाथ के पिछले हिस्से से सट जाए। अब हाथों को ढीला छोड़ दें। तीन बार सांसों को जोर से बाहर निकालें। अंत में, हाथों को खोलकर उन्हें अपनी जांघों पर रख लें। हथेलियों की दिशा ऊपर की ओर रहे। यह मुद्रा सात से आठ प्रश्वास तक ही करें। इससे अधिक बार करने पर सकारात्मक ऊर्जा भी बंद हो जाती है।