हमारी भागदौड़ भरी जीवनशैली में गैस बनने से लेकर पेट फूलने और कब्ज होने की समस्या बेहद आम हो गई है। ये एक ऐसी समस्या हो गई है जिससे कोई भी अछूता नहीं रहा है। इस परेशानी का सबसे मुख्य कारण यह है कि व्यस्तता भरी जिंदगी में लोग इस बात का ध्यान ही नहीं रख पाते कि वे क्या खा रहे हैं और कब खा रहे हैं। भोजन में इस अनियमितता के कारण ही पेट की समस्या हो जाती है। हालांकि योग एक ऐसा माध्यम है जिससे इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है। आज हम आपको पवनमुक्तासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट की समस्या में बहुत लाभदायी होता है।