फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे लोग जल्दी होते हैं 'स्वाइन फ्लू' का शिकार, रिसर्च में हुआ खुलासा

Wed, 06 Sep 2017 01:19 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा
देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू फैला हुआ है लेकिन हाल ही में जो बात सामने आई है वो ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए बेहद जरूरी है। हैबिलाइट ओबिसिटी ग्रुप के अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि मोटे लोगों को स्वाइन फ्लू होने की संभावना तीन गुना बढ़ जाती है। 

पढ़ें- फैट वाली चीजें कम खाना भी आपके लिए बन सकता है जानलेवा, रिसर्च में हुआ खुलासा
 
विज्ञापन

2 of 5
fitness
देशभर में इस साल स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस की वजह से प्रभावित शख्स को सांस लेने में दिक्कत होती है और लगातार इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है।  पढ़ें- सेहत के लिए हानिकारक है रोजाना जूस पीना! हो जाएं सावधान
विज्ञापन

3 of 5
नींद
हैबिलाइट सेंटर फॉर बैरिऐट्रिक ऐंड लेपोस्कोपिक सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार एवं निदेशक डॉक्टर कपिल अग्रवाल का कहना है कि मोटे लोगों को आमतौर पर पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं होती हैं जिस वजह से मोटे लोगों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। 

4 of 5
यौन क्षमता
अगर मेडिकल टर्म की बात करें तो जिस व्यक्ति का बीएमआई 30 या उससे अधिक होता है वो अत्यधिक मोटापे की कैटेगरी में आते हैं वहीं जिन लोगों का बीएमआई इससे कम होता उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा जिन लोगों का बीएमआई 40 से ज्यादा होता है उनकी स्वाइन फ्लू की वजह से मौत भी हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिटनेस
यशोदा अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि वैसे तो इससे बचाव के लिए इंजेक्शन लगाया जाता है लेकिन मोटे लोगों को इन्फलुएंजा देने के बाद भी संक्रमण से प्रभावित होने का खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें