फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2025: नए साल में करना है बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन तो 1 जनवरी से ही शुरू कर दें इन दो योगासनों का अभ्यास

Mon, 30 Dec 2024 02:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल पर दो आसान लेकिन प्रभावी योगासन अपनाकर आप अपने शरीर और मन में अद्भुत बदलाव ला सकते हैं। बॉडी ट्रांसफार्मेशन के लिए कौन से योगासन असरदार हैं, जिन्हें अपनाकर साल 2025 में आप बेहतर परिणाम पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
2025 में ऐसे घटाएं वजन - फोटो : Amar Ujala
New Year 2025 Yoga Asanas For Body Transformation: नए साल पर खुद को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लिए जाते हैं। नई उम्मीदों के साथ आने वाला साल करियर, परिवार और स्वास्थ्य तीनों को बेहतर बनाने का एक मौका देता है। इन सभी को पाने के लिए लोग संकल्प लेते हैं और उस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करते हैं। कई संकल्पों में से एक फिटनेस सबसे आम संकल्पों में से एक है। अक्सर लोग फिट दिखने, वजन कम करने या बॉडी ट्रांसफार्मेशन की चाह रखते हैं। नए साल से आप अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की यात्रा शुरू कर सकते हैं।

साल 2025 में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए योग एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। नए साल पर दो आसान लेकिन प्रभावी योगासन अपनाकर आप अपने शरीर और मन में अद्भुत बदलाव ला सकते हैं। बॉडी ट्रांसफार्मेशन के लिए कौन से योगासन असरदार हैं, जिन्हें अपनाकर साल 2025 में आप बेहतर परिणाम पा सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य नमस्कार के फायदे - फोटो : Amar Ujala
सूर्य नमस्कार

ये योगासन पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह 12 आसान मुद्राओं का एक संयोजन है, जो शरीर को लचीला बनाता है और वजन घटाने में सहायक है। सूर्य नमस्कार से रक्त संचार में सुधार होता है, तनाव व चिंता कम होती है और हार्मोन बैलेंस होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य नमस्कार कैसे करें - फोटो : Amar Ujala
कैसे करें सूर्य नमस्कार

इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ जोड़े। अब सांस लेते हुए हाथ ऊपर उठाएं और पीछे की ओर झुकें। सांस को छोड़ते हुए आगे झुकें और हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। एक पैर पीछे ले जाएं और दूसरे पैर के साथ शरीर को सीधा करें। छाती और घुटने को जमीन पर टच कराएं। सांस लेते हुए कोबरा पोज में आएं। फिर सांस छोड़ते हुए अधोमुख शवासन करें। इन चरणों को दोहराते हुए वापस शुरुआती मुद्रा में आ जाएं। 10 से 12 राउंड सूर्य नमस्कार करने से संपूर्ण शरीर पर असर पड़ता है।  

4 of 5
भुजंगासन का अभ्यास कैसे करें और इसके फायदे - फोटो : Pexel
भुजंगासन

भुजंगासन पेट की चर्बी कम करने और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए बहुत प्रभावी आसन है। यह योगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पेट के अंगों की मालिश करता है। साल 2025 में फिट दिखने के लिए भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। पाचन में सुधार से लेकर पीठ दर्द, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और तनाव कम करने में भी भुजंगासन असरदार योग क्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
कैसे करें भुजंगासन का अभ्यास

आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और पैरों को सीधा रखें। अब हथेलियों को कंधों के पास ले जाते हुए कोहनी को शरीर से सटा लें। सांस लेते हुए धीरे-धीरे सिर, छाती और पेट को ऊपर की ओर उठाएं। नाभि तक शरीर जमीन को जमीन से सटाकर रखें। कुछ सेकंड इस अवस्था में रहें फिर सांस छोड़े हुए वापस लेट जाएं। इस आसन को 3 से 5 बार दोहराएं।  
 
नोट: किसी भी योग का अभ्यास स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सुझाव के बाद और योग गुरू की निगरानी में ही करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें