फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: गर्दन, कंधे और कमर, इन तीनों अंगों की दूर होंगी दिक्कतें, प्लो पोज अभ्यास की बनाइए आदत

Tue, 07 Jun 2022 12:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नियमित रूप से हलासन योग का अभ्यास - फोटो : Pixels
प्लो पोज या हलासन योग उन योगाभ्यासों में से एक है, जिसके नियमित अभ्यास की आदत आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षा दे सकती है। हलासन एक क्लासिक योग मुद्रा है जो कई प्रकार के योग अभ्यासों का समूह है। हलासन योग में शरीर की स्थिति को हल के आकार की बनानी होती है, यह शारीरिक-मानसिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए मददगार योगासन है।

प्लो पोज का अभ्यास रक्तचाप में सुधार करने के साथ रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में सहायक है। अपनी क्षमता के अनुसार सभी आयुवर्ग के लोगों को इसका अभ्यास जरूर करना चाहिए।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को गर्दन, कंधे और कमर जैसे अंगों में दिक्कत रहती है, उनके लिए नियमित रूप से प्लो पोज योग का अभ्यास काफी लाभदायक हो सकता है। हलासन, पाचन को भी उत्तेजित करती है, जिससे यह कब्ज की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है। आइए रोजाना इस योग के अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हलासन योग करने का तरीका - फोटो : Pixabay
प्लो पोज का अभ्यास कैसे किया जाता है?

हलासान योग अपेक्षाकृत कठिन हो सकता है ऐसे में इसके लिए किसी विशेषज्ञ के सहायता की आवश्यकता होती है। प्लो पोज के दौरान बरती गई असावधानियों से चोट लगने का खतरा रहता है ऐसे मे किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही इसका अभ्यास किया जाना उचित माना जाता है।

इस योग को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएं। अपने  हाथों को जमीन पर सीधा रखें और कमर को जमीन पर ही सटाए रखें। कुछ समय तक इसी अवस्था में ही बनें रहें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आएं। योग के दौरान जल्दबाजी करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
पेट की समस्याएं - फोटो : iStock
पेट की समस्याओं में फायदेमंद

हलासन योग पेट से संबंधित तमाम तरह की दिक्कतों जैसे कब्ज, अपच  आदि की समस्याओं को कम करने में आपके लिए काफी फायदेमंद अभ्यास माना जाता है। जंक फूड्स और अनुचित खान-पान की जीवनशैली से पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है, ऐसे में हलासन योग के अभ्यास की आदत आपके लिए लाभदायक हो सकती है। हलासन योग बृहदान्त्र को मजबूत करके पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। 

4 of 5
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay
मानसिक स्वास्थ्य में लाभकारी

हलासन योग के अभ्यास की आदत चिंता और तनाव जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सभी उम्र के लोगों में चिंता विकार का निदान किया जा रहा है, ऐसे में इस योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य को काफी बेहतर बनाए रखने में सहायक है। व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुमेह रोगियों के लिए लाभ - फोटो : Pixabay
मधुमेह रोगियों को मिलती है राहत

योगासन, विशेषरूप से हलासन  का अभ्यास मधुमेह को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने का एक प्रभावी तरीका है। यह रक्त शर्करा के अतिरिक्त उत्पादन को प्रतिबंधित करने साथ शुगर लेवल को मैनेज करता है और डायबिटीज की स्थिति को भी नियंत्रित रखने में सहायक है। नियमित रूप से हलासन योग के अभ्यास की आदत बनाकर आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें